फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी के लिए घटिया निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
सुमेरपुर में निर्माणाधीन बंधी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। पानी निकासी के लिए कराए जा रहा निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। उपखंड अधिकारी ने ठेकेदार से नाराजगी जताते हुए मानक के अनुरूप काम करने के लिए कहा है। बारिश का ओवरफ्लो पानी निकालने के लिए सवा दो लाख की लागत से पक्का निकास (सुलूस) बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग बंधी महोबा के उपखंड अधिकारी शैलेश कुमार ने निर्माणाधीन सुलूस का निरीक्षण किया। मानक के अनुरूप निर्माण कार्य न पाए जाने पर ठेकेदार याकूब खान से नाराजगी जता काम रुकवा दिया है। उपखंड अधिकारी को मौके पर घटिया ईंटों का प्रयोग होते मिला। उन्होंने कहा निर्माण पत्थर के साबुत बोल्डर से कराया जाना है। इसमें साबुत बोल्डर की जगह टूटा बोल्डर व घटिया ईंट लगाकर मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उपखंड अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार ने जल निकासी के लिए डाले जा रहे पाइप गलत ढंग से लगाए हैं। बालू की जगह डस्ट का उपयोग व बोल्डर की जगह ईंट लगाकर मानकों की धज्जियां उड़ाईं जा रही हैं। इस वजह से काम रोककर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें