फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में डेढ़ घंटे फंसे वाहन व राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मुख्य मार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहनों से शक्ति मंदिर पड़ाव पर जाम लग गया। तपती धूप में लोग डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

यातायात सिपाहियों की कमी के चलते आएदिन मुख्य मार्ग पर कई स्थानों में जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे लोगों को परेशानियां होती हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे शक्ति मंदिर पड़ाव के पास मुख्य मार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम लग गया। जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। जाम में भारी वाहन के अलावा ट्रैक्टर, ई-रिक्शा, बाइक और पैदल चल रहे लोग फंस गए।
तपती धूप में लोगों को जाम खोलने का इंतजार करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेतरतीब खड़े वाहनों को अलग कराया तब जाम खुल सका। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा शीघ्र ही बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें