फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत हुई गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वंदना कुमारी ने की। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान में आयोजित किए जाने वाली विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। प्राध्यापक डॉ. मनीष कुमार ने विभिन्न योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, वन स्टाप सेंटर सुविधा, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि के संबंध में छात्राओं को जानकारी दी। मिशन शक्ति की प्रभारी डॉ. शक्ति गुप्ता ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. आलोक कुमार, डॉ. ज्ञानमाला सक्सेना, जय सिंह, डॉ. दीपिका कटियार रहीं।
विज्ञापन

वहीं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिलाओं में उद्यमि एवं आत्मनिर्भरता का विकास विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने जीवन के विभिन्न आयाम में महिलाओं की प्रतिभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता धीरेंद्र चौहान, नरेश कुमार, राजेश कुमार, सुषमा कुशवाहा, स्वाति गुप्ता एवं प्रतिमा चौहान ने विचार व्यक्त किए। छात्रा मनीषा ने स्वयं सहायता समूह में कार्य कर रही महिलाओं से आत्मनिर्भरता की प्रेरणा लेने की बात कही। शिखा चौहान ने कुटीर उद्योग द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन पर विचार रखें। इसके अलावा लक्ष्मी, सृष्टि, आकांक्षा ने भी कौशल विकास योजना के तहत बैंक से कम ब्याजदर पर मिलने वाले लोन से छोटे व्यवसाय जैसे सिलाई, कढ़ाई मसाला पैकिंग, झाडू़ बनाना आदि शुरू करने की बात रखी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें