फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से इंसुलेटर पंक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। बिवांर से आई बिजली लाइन में उमरी गांव के पास बिजली गिरने से 11 खंभों के इंसुलेटर पंचर हो गए। इससे इमिलिया पावर सबस्टेशन 16 घंटे बंद रहा। एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल संकट रहा। लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर से उधर घूमते नजर आए।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर कस्बे के 132 केवी स्टेशन से इमलिया सबस्टेशन को बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार शाम करीब चार बजे अचानक जोरदार बारिश होने लगी। तभी बिजली की गड़गड़ाहट से बीच इमलिया पावर स्टेशन की बिजली गुल हो गई। इस स्टेशन से जुड़े गहरौली, इमलिया, हुसैना, न्यूरिया, मसगांव, टीहर, उमरी, करगांव, भरखरी सहित लगभग एक दर्जन गांव रात भर अंधेरे में रहे।
16 घंटे बाद मंगलवार दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस मामले में इमलिया पावर स्टेशन के एसएसओ गोरेलाल ने बताया 33 हजार की मेन लाइन में उमरी गांव के पास तारों में बिजली गिरने से 11 खंभों के इंसुलेटर पंचर हो गए थे। देर रात तक काम करने के बावजूद ठीक नहीं हो सके। दोपहर बाद ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें