फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान खाद के लिए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। नगर समेत क्षेत्र के किसान खाद के लिए परेशान हैं। समितियों में आई सैकड़ों बोरी डीएपी देखते ही देखते समाप्त हो गई। किसानों का आरोप समिति प्रभारी ने लाइन में लगे किसानों को खाद न देे चहेतों को खाद वितरित कर दी। खाद मिलने से वंचित किसानों ने समिति के प्रभारी की कार्यशैली पर आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान डीएपी खाद की समस्या से जूझ रहे हैं। क्रय विक्रय समिति में मंगलवार खाद बंटने की सूचना पर सैकड़ों किसान सुबह से ही पहुंच पर्ची वितरण खिड़की में लाइन में लग गए। इनमें दर्जनों महिला किसान भी शामिल रहीं। जिन्हें खिड़की तक पहुंचने के लिए खासी धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते दो घंटे के अंदर समिति में आई 600 बोरी डीएपी किसानों में वितरित हो गई।
किसान रामखिलावन, सुलेमान, वहीद, सुदामा, राकेश, लल्लू, जगमोहन, वसीउल्ला, साकिर व मो. कलीम ने बताया खाद के लिए एक घंटे से अधिक लाइन में खड़े रहे। उनका कहना है किसी किसान को पांच बोरी तो किसी को दस बोरी खाद दी गई है। यदि खाद का स्टाक सीमित था तो हिसाब से सभी को वितरण करना चाहिए था। समिति प्रभारी रमेश कुमार ने बताया रकबा के अनुसार किसानों को खाद वितरित की गई है। उन्होंने समिति में जल्दी और खाद आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें