कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते प्रधान संघ के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। ग्राम पंचायतों के कार्य संचालन में आ रही बाधाओं व अधिकारों में की गई कटौती से समस्याएं हो रही हैं। इन्हीं समस्याओं के निस्तारण को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष ईशू राजपूत के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष हरस्वरूप व्यास व मंडल उपाध्यक्ष आनंद अशोक सचान के नेतृत्व में सौंपे दिया गया।
जिसमें बताया गांवों में बने सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था व व्यय आदि का पूर्ण नियंत्रण व अधिकार उनके अधीन रखा जाए। परिषदीय स्कूलों का विद्युत बिल बेसिक शिक्षा विभाग से लिया जाए। पेयजल नलकूपों के बिजली बिल का भुगतान पूर्व की भांति जल संस्थान से कराया जाए। इसके अलावा अन्य विभिन्न मांगें शामिल हैं। इस मौके पर प्रधान ममता तिवारी, भारत सिंह, बृजेश राजपूत, शकुंतला, दिनेश प्रताप सिंह, प्रियंका, सविता देवी, राजू आदि रहे। (संवाद)