फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में बने नए भवन का छज्जा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। शुक्रवार शाम कस्बे में सीएचसी के नए भवन का छज्जा गिरने से हड़कंप मच गया। शाम का समय होने के कारण बड़ा हादसा बच गया। सीएचसी भवन के बगल में 10 वर्ष पूर्व नया भवन बना था। जिसमें मौजूदा समय में अस्पताल की रसोई संचालित है। इसी भवन के पास छांव में अक्सर लोग बैठते हैं और बाइकों को खड़ी करते हैं। शुक्रवार देर शाम इस भवन का छज्जा अचानक गिर गया।
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात यह है कि शाम का समय होने के कारण लोगों की भीड़ नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हवा में छज्जा गिरना घटिया निर्माण की पोल खोलता है। जो जांच का विषय है। इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल सचान ने बताया भवन का छज्जा गिरने से किसी के चोट नहीं आई है। इसकी जांच कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें