कुरारा। कस्बे में संचालित जल संस्थान की टंकी के एक नलकूप की केबल जलने से पानी की आपूर्ति बाधित है। ऊंचाई के क्षेत्रों को पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। कस्बे में ऊंचाई के मोहल्ले वार्ड नौ निवासी बलवान सिंह, रमेशचंद्र गुप्ता आदि ने बताया शुक्रवार को जल संस्थान के नलकूप की केबल जल जाने से टंकी नहीं भर सकी।
जिससे शनिवार को पानी की आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है। लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। इस बारे में जल संस्थान के लिपिक राजेंद्र प्रसाद ने बताया केबल को सही कराने में दो दिन का समय लगेगा। जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी। (संवाद)