फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ पुलिस फोर्स से भरी बोलेरो पलटी

Sun, 05 Feb 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
सदर अस्पताल में भर्ती घायल जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा से मुजफ्फरनगर छत्तीसगढ़ पुलिस फोर्स के कंपनी कमांडर व सिपाहियों को लेकर जा रही बोलेरो हाइवे में कुंडौरा के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिससे इसमें सवार कंपनी कमांडर सहित तीन सिपाही व चालक घायल हो गए। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में
विज्ञापन


इलाज के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई।विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ पुलिस फोर्स की कई कंपनियां प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वर्तमान में रुकी हुई हैं। रविवार को सुबह करीब नौ बजे छत्तीसगढ़ पुलिस फोर्स की एक कंपनी कमांडर अपने तीन सिपाहियों को लेकर चालक रवींद्र मिश्रा पुत्र तजोनी

नारायन निवासी देवरिया को लेकर बोलेरो में बांदा से मुजफ्फरनगर जा रहा थे। तभी हाइवे में कुंडौरा के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिससे चालक सहित इसमें सवार कंपनी कमांडर वीएस नंदा, सिपाही संतोष कुमार कोल पुत्र रैनूराम, तेजनारायन पुत्र शेषराम, लखनसिंह पुत्र मनीराम
विज्ञापन


घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। घायलों को देखने के लिए पूरा पुलिस महकमा जिला अस्पताल पहुंच गया। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार करने के बाद छुट्टी कर दी। इस मामले में चालक रवींद्र ने बताया कि हाइवे में तेज रफ्तार बोलेरो की स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें