फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छोड़ थामा भाजपा का दामन

Sun, 05 Feb 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
भाजपा की सदस्यता लेते संतराम राजपूत व समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे चुके जिला महासचिव संतराम राजपूत ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। रविवार को लखनऊ में प्रदेश कार्यालय में अपने 60 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बीते चार दिन पहले सपा के जिला महासचिव संतराम राजपूत ने टिकट न
विज्ञापन


मिलने से क्षुब्ध हो पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। रविवार को संतराम ने अपनी पत्नी जयंती राजपूत जिला पंचायत सदस्य, जिला सचिव बृजभूषण सोनी दाऊ, संदीप राजपूत, सभासद सत्यनारायन सेन, ग्राम प्रधान कुम्हरिया सुशील कुमार, प्रधान गल्हिया देवेंद्र राजपूत सहित 70 सपाइयों ने केंद्रीय

संचारमंत्री/कानून मंत्री रविशंकर त्रिपाठी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता बंटी, राजीव आर्य रज्जू आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें