राठ। राठ सीएचसी में प्रसूताओं से अवैध वसूली की शिकायतों को देखते अधीक्षक डॉ. अजय चौरसिया ने सख्ती दिखाई है। वहीं सीएचसी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीएचसी की मैटरनिटी विंग में वसूली की शिकायत एक प्रसूता की ओर से अधिकारियों से की गई थी।
मामला संज्ञान में आने पर नवागंतुक अधीक्षक डॉ. अजय चौरसिया ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा अस्पताल में किसी भी प्रकार से मरीज व तीमारदार का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। कर्मचारियों को निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। कार्यशैली में सुधार न लाने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारियों को अस्पताल में सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी चिकित्सक समय से सीएचसी में उपस्थित होकर मरीजों का उपचार करेंगे। (संवाद)