जिला महिला अस्पताल की बंद पड़ी लिफ्ट को देखते सीडीओ केके वैश्य। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शुक्रवार को सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। निर्माण करा रहे ठेकेदारों को मानक के अनुरूप कार्य कराते हुए समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला अस्पताल की बंद लिफ्ट की जानकारी मैनेजर ली।
मैनेजर विवेक स्वरूप गौतम ने बताया कि आपरेटर न होने से लिफ्ट संचालित नहीं की जा रही है। इस पर सीडीओ ने आपरेटर की व्यवस्था कर लिफ्ट शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए।
उधर, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते जिला अस्पताल में बनने वाले पीआईसीयू कक्ष का निरीक्षण किया। अस्पताल के मैनेजर ने बताया कि पीआईसीयू कक्ष के मरम्मत का कार्य नगर पालिका द्वारा किया जाना है। इसके चलते शुक्रवार को चेयरमैन ने निरीक्षण कर मरम्मत कराने की बात कही है। बताया कि यहां 15 बेड तैयार किए जाने हैं।