फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में घुसी, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के गांव दामूपुरवा में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। जिससे कार में सवार आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

मप्र के जिला भिंड के माड़ेर गांव निवासी राजू सिंह (50) अपने बेटे के लिए मनौती मानी थी। उसकी पूजा करवाने के लिए बांदा जनपद के नरैनी क्षेत्र के गांव गुड़ा घाबरा जा रहे थे। कार में उसके साथ पुत्री राधा (32) पत्नी पूरन सिंह, उसके बच्चे कोमल (12), राजप्रताप (6), सनी (8) एवं भतीजा गौरव (24) बैठे थे। राजू कार चला रहे थे। अन्य गाड़ियों में उसके पुत्र व अन्य परिजन बैठे थे। दामूपुरवा के पास राजू सिंह को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। जिससे कार में आगे बैठे सनी की मौके पर मौत हो गई। अन्य लोग गंभीर घायल हो गए।
कोतवाली पुलिस ने गाड़ी के दरवाजे काटकर सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं सनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें