फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की रेलिंग तोड़कर खलासी समेत यमुना में गिरी डीसीएम

Tue, 23 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
डीसीएम को निकालने में लगी क्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बा स्थित हिंदुस्तान यूनीलीवर से रिन साबुन लादकर कानपुर जा रही डीसीएम सजेती थानाक्षेत्र के जवाहर नाला पुल की रेलिंग तोड़कर उफनाई यमुना नदी में घुस गई। घटना के बाद डीसीएम का चालक तो किसी तरह निकल आया लेकिन खलासी का अभी पता नहीं चल सका है। इन दोनों के अलावा इस वाहन में और कितने लोग थे, इसका भी अंदाजा नहीं लग पा रहा है। गोताखोरों के कामयाब न होने पर हमीरपुर व कानपुर जिलों के प्रशासन की देखरेख में पीएसी डीसीएम निकालने के लिए जुटी है।
विज्ञापन


बीती रात 11 बजे सुमेरपुर कस्बा स्थित हिंदुस्तान यूनीलीवर से एक डीसीएम रिन साबुन लादकर कानपुर जा रहा था। रात करीब 12 बजे डीसीएम यमुना नदी पार कर सजेती थानाक्षेत्र के जवाहर नाले के पास पहुंची। तभी डीसीएम अनियंत्रित होकर जवाहर नाला पुल की रेलिंग तोड़ते हुए उफनाई यमुना नदी के पानी में चली गई।

इसकी जानकारी होने पर पीएनसी ने डीसीएम व उसमें सवार लोगों को निकालने के लिए रात में ही प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह कानपुर व हमीरपुर जनपदों का प्रशासन डीसीएम निकालने के लिए क्रेन मशीन से प्रयास करता रहा। इसके लिए गोताखोरों की भी मदद ली गई। लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद भी डीसीएम नहीं निकाली जा सकी है।
विज्ञापन


उधर, हाईवे-86 में दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है। उधर डीसीएम के खलासी का कोई सुराग अभी तक नहीं लगा है। जिससे खलासी के परिजनों ने भी हाईवे पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया तो पुलिस ने किसी तरह से परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराकर जान खुलवाया। डीसीएम व थाना सुमेरपुर के पलरा गांव निवासी खलासी चरन सिंह यादव (22) को ढूंढने के लिए गोताखोरों की टीम जब असफल हो गई तो पीएसी को लगाया गया है। जिसका प्रयास जारी है।

वहीं चंदपुरवा निवासी चालक हनीफ गाड़ी से किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा। उसे लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चालक कहीं चला गया है। सीओ सदर सीताराम ने बताया कि खलासी को ढूंढने के लिए गोताखोर सहित पीएएसी लगाई गई है। साथ ही डीसीएम को निकालने के लिए क्रेन मशीनों को सहारा लिया जा रहा है। पानी लगातार बढ़ने से देर रात खोजबीन बंद कर दी गई, अब सुबह फिर खलाशी की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें