हमीरपुर। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) व स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) सहित पुलिस ने बुधवार दोपहर अचानक प्रधान डाकघर पहुंचकर सघन तलाशी ली। जांच मशीन लगाकर डाक परिसर व बाथरूम की जांच की। हालांकि टीम को ऐसी कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
साउथ के किसी व्यक्ति ने मेल भेजकर पासपोर्ट, डाक परिसर, बाथरूम आदि में 19 सायनाइड गैस भरे बम रखकर इन्हें उड़ाने की धमकी दी थी। इससे देश भर के सभी डाकघरों व पासपोर्ट दफ्तरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लखनऊ हेड कार्यालय ने इसकी सूचना बांदा व हमीरपुर प्रधान डाकघरों को भी जारी की है। इसमें कहा गया कि दोपहर 2:10 बजे बम फटेंगे, सभी को तुरंत बाहर कर दें। इसकी सूचना बुधवार दोपहर पुलिस को मिलने पर पुलिस ने एलआईयू व एसआईयू टीमों को लेकर प्रधान डाकघर की जांच मशीन द्वारा सघन तलाशी ली, लेकिन कहीं भी ऐसी कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
साउथ के किसी व्यक्ति ने पासपोर्ट कार्यालयों में मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी थी, जिसकी सूचना जिले को भी दी गई। टीमों को भेजकर जांच कराई गई। हालांकि कहीं भी कोई ऐसी समस्या नहीं है। रूटीन जांच के तहत कचहरी परिसर की भी जांच कराई जाएगी।
डॉ. दीक्षा शर्मा, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर