फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बैंक जाने की बात कहकर निकले युवक का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो26एचएएमपी 43- मृतक इंसाफ की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। घर से बैंक जाने की बात कहकर निकले युवक का शव कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर नौरंगा डेरा के आगे सिद्ध बाबा स्थान के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फाॅरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के चार थोक स्थित शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले शमशेर उर्फ छिद्दू ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा इंसाफ (34) मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बैंक जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर करीब दो बजे तक फोन पर उसकी परिजन से बात हुई। उसने खुद को बैंक में बताया था। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया।
बंडवा रोड स्थित नौरंगा डेरा के लोगों ने बताया कि इंसाफ उनके यहां आया था। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया। उसके हाथ में रस्सी थी लेकिन लकड़ी काटने का काम करने के कारण लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में चरवाहों ने सिद्ध बाबा स्थान के पास जंगल में पेड़ से इंसाफ का शव लटका देखा और ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन ने आत्महत्या के कारणों की जानकारी होने से इन्कार किया है। पड़ोसियों के अनुसार इंसाफ ऑनलाइन गेम में रुपये लगाता था और काफी रकम हारने के बाद परेशान रहता था। वह अपने पीछे पत्नी और छह वर्षीय बेटी समेत परिवार को छोड़ गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें