फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। अन्ना गोवंश को संरक्षित कराने के खंड विकास अधिकारी के आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं। ब्लाक के ज्यादातर ग्राम पंचायतों में अन्ना गोवंश सड़कों पर डेरा डाले हैं। इससे रात में राहगीरों को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। शनिवार की रात क्षेत्र में निकले ब्लाक प्रमुख से ग्रामीणों ने अन्ना गोवंश को संरक्षित कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

अन्ना गोवंश को संरक्षित कराने के लिए खंड विकास अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने अगस्त के अंतिम सप्ताह में ग्राम पंचायत अधिकारियों को पत्र भेजा था। जिसमें 31 अगस्त तक संरक्षित करने के लिए निर्देश दिए थे। आलम यह है दिन भर खेत-खलिहानों में भटकने वाले अन्ना गोवंश शाम होते ही हाईवे सहित ब्लॉक के सभी प्रमुख मार्गों में डेरा जमा लेते हैं।
सड़कों में डेरा जमाते ही वाहनों का निकलना दूभर हो जाता है। तमाम बार हादसे का कारण भी बने हैं। शनिवार की रात क्षेत्र के भ्रमण को निकले ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव को ग्रामीणों ने क्षेत्र के ग्राम विदोखर मेंदनी, मवई जार, बंडा, देवगांव में घेर लिया और अन्ना गोवंश से निजात दिलाने की मांग की है। ब्लाक प्रमुख ने कहा वह साक्ष्यों के साथ इनके छुट्टा घूमने की शिकायत शासन से करेंगे। ताकि उनको समय रहते संरक्षित कराकर किसानों एवं ग्रामीणों को राहत दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें