भरुआसुमेरपुर। भाजपा पदाधिकारी शक्ति केंद्र के बूथ समितियों के सत्यापन करने के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। रविवार को जिलामंत्री के नेतृत्व में सुरौली सेक्टर के सभी बूथों पर मन की बात सुनी गई। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा गांव-गांव जाकर बूथ समितियों के सत्यापन करने के साथ पन्ना प्रमुख बनाए जाने का काम तेज कर दिया है।
रविवार को सत्यापन अधिकारी जिला मंत्री संतराम गुप्ता, सेक्टर संयोजक अशोक निषाद व सेक्टर प्रभारी पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मुनीर खान ने सुरौली शक्ति केंद्र के बूथ चुनकी का डेरा व झंझरिया डेरा में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। इसके बाद बूथ समितियों का सत्यापन करते हुए पन्ना प्रमुख बनाए गए। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष रामकुमार निषाद, गंगाराम निषाद, लक्ष्मीरमण बाजपेयी, कुलदीप सिंह, मंडल मंत्री मान सिंह आदि रहे। इसी तरह अन्य बूथों पर भी कार्यक्रम हुए। उधर पौथिया गांव में बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य किया गया। (संवाद)