फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से पानी भरने को लेकर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। वार्ड-10 में व्याप्त पानी का संकट बुधवार को वाकई मारामारी तक पहुंच गया। करीब एक सप्ताह से पेयजल संकट से जूझ रहे मोहल्ले में सुबह जैसे ही पानी का टैंकर पहुंचा तो लोगों की भीड़ टूट पड़ी। इस दौरान भाजपा ने पहले पानी भरने की जिद करते हुए लोगों से भिड़ गए। मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और नेता को लेकर थाने आ गई। इस पर भाजपा नेताओं की भीड़ भी कोतवाली पहुंची और पुलिस की मान-मनौव्वल कर आरोपी नेता को छुड़ा लाई।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड संख्या दस सब्जी मंडी के पीछे काफी समय से पानी का संकट बना हुआ है। बुधवार को सुबह टैंकर आते ही भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि गुप्ता की मां मौके पर पहुंची, भीड़ के आगे उनकी न चली तो कुछ मिनटों बाद नेता ही वहां पहुंच गए और पहले पानी भरने के लिए लोगों से भिड़ गए। पुलिस पहुंची तो नेता की गलती उन्हें लेकर थाने आ गई।
कुछ ही देर में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू व भाजपा के जिला महामंत्री रोहित शिवहरे मौके पर पहुंचकर प्रभारी थानाध्यक्ष रामबाबू यादव से वार्ता की। प्रभारी थानाध्यक्ष ने जिला महामंत्री सुपुर्दगी में उपाध्यक्ष को रिहा कर दिया। घटना कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

पाइपलाइन चोंक होने से बना है संकट
इलाकाई लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से क्षेत्र को आने वाली पाइपलाइन चोंक हैं, इस कारण पेयजल संकट बना हुआ है। भाजपा नेता को चाहिए था कि वे अपने पद का प्रयोग कर समस्या का समाधान कराते न कि पानी भरने के लिए लोगों से झगड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें