फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों से भरा बैग लेकर भागा ई रर:क्शा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के पड़ाव चौराहा पर ई-रिक्शा चालक महिला का रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया। बैग में 10 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

नगर के लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी कमलेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार दोपहर उसने बिजली का बिल जमा किया। सब्जी खरीदने के बाद ई-रिक्शे से घर जा रही थी। पड़ाव चौराहे पर रिक्शा रोककर पास की दुकान से लस्सी खरीदने लगीं। सब्जी का बैग रिक्शे में रखा था। तभी ई-रिक्शा चालक बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस ने खोजबीन की लेकिन रिक्शा चालक का पता नहीं चला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें