हमीरपुर। जिला मुख्यालय में इलाहाबाद बैंक के सामने मकान के पास खड़ी एक बाइक चोरी हो गई है। शातिरों ने रात के अंधेरे में चोरी को अंजाम दिया है। जिले में वाहन चोर गिरोह के एक बार फिर सक्रिय होने से वाहन मालिकों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
जानकारी के अनुसार जाहू क्षेत्र का व्यक्ति हमीरपुर में नौकरी करता है और वह इलाहाबाद बैंक हमीरपुर के सामने किराये के मकान में रहते हैं। 17 फरवरी को वह रात के समय काम से लौटकर आए तो उन्होंने बाइक को मकान के साथ ही खड़ा कर दिया। इसी रात किसी ने उनकी बाइक को चुरा लिया।
बाइक चोरी होने का पता 18 फरवरी को सुबह चला। इसके बाद मालिक ने पुलिस में इस संबंध में केस दर्ज करवा लिया है। एसएचओ सदर निर्मल सिंह का कहना है कि बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया है।