पूजा तिवारी (22) बीए फाइनल व पुत्र मयंक तिवारी (20) बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। शुक्रवार को दोनों भाई बहन क्षेत्र के चुरहा गांव स्थित एक महाविद्यालय में फीस जमा करने जा रहे थे। इटायल मोड़ के पास दूध ले जा रहे लोडर वाहन का पहिया पंचर हो गया। असंतुलित लोडर ने लहराते हुए बाइक में टक्कर मार दी।
राठ में उरई मार्ग पर इटायल गांव के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंसकर्मी सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी रमेश चंद्र तिवारी चौपरा मंदिर में पुजारी हैं। बताया कि पुत्री पूजा तिवारी (22) बीए फाइनल व पुत्र मयंक तिवारी (20) बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। शुक्रवार को दोनों भाई बहन क्षेत्र के चुरहा गांव स्थित एक महाविद्यालय में फीस जमा करने जा रहे थे। इटायल मोड़ के पास दूध ले जा रहे लोडर वाहन का पहिया पंचर हो गया। असंतुलित लोडर ने लहराते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई बहन सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंसकर्मी दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर भरत राजपूत ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोडर वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। रमेश ने बताया कि दो पुत्र व चार पुत्रियां थीं। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, प्रशांत बुधौलिया, सुरेश खेवरिया, नरोत्तम शुक्ला आदि ने अस्पताल पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।