फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कानपुर देहात निवासी बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की मनकी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट आने से जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जनपद के थाना देवराहट गांव निवासी अंकित निषाद (24) थाना क्षेत्र के ददरी गांव किसी रिश्तेदार से मिलने आया था। यहां से शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से गांव जा रहा था। तभी देर शाम मनकी गांव स्थित यमुना नदी के पुल के पास किसी वाहन उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसके सिर में गंभीर चोट आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के चाचा राम सिंह निषाद ने बताया कि अंकित परिवार के साथ खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पीड़ित चाचा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें