मौदहा। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद हुए पहले संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग सहित कई महकमों के जिम्मेदार नदारद रहे। इसका कारण शनिवार को प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भ्रमण कार्यक्रम बताया जा रहा है। अधिकारी मंत्री के साथ ही व्यस्त रहे। फरियादी भी गिनी-चुनी संख्या में ही पहुंचे। कुल शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह व सीओ रवि प्रकाश सिंह के बाहर होने पर तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान हुआ। कई विभाग के अधिकारी नदारद रहे। तहसीलदार ने कहा कि पुलिस सहित अनुपस्थित विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए उनके विभागाध्यक्षों को लिखा जाएगा।
राठ। एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में नाममात्र के फरियादी पहुंचे। इसके पीछे की वजह जानकारी का अभाव बताया जा रहा है। पुलिस विभाग की चार, राजस्व विभाग की तीन, विद्युत विभाग की दो, कृषि विभाग व नगर पालिका की एक-एक व दो अन्य विभागों की शिकायतें आईं। इस अवसर पर सीओ अभय नारायण राय, नायब तहसीलदार, कोतवाल दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद