फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। कस्बे के प्राचीन मरहठी हनुमान मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं।
हनुमान मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा कुनहेटा तिराहा, मुख्य बाजार, विवेकनगर, आजाद नगर, सुभाषनगर होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। कलश यात्रा में मुख्य यजमान मूलचंद्र धुरिया सिर पर श्रीमदभागवत रखकर चलते रहे। सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। सबसे आगे अश्वनृत्य और डीजे की धुन पर बज रहे भक्तिगीतों पर महिलाएं थिरकते चलतीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवताचार्य पं. पंकज शुक्ला भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। एक सप्ताह तक नगर का माहौल भक्तिमय रहेगा। कलश यात्रा में महंत आदर्श शरण दास, अशोक गुप्ता, मुरारी सोनी, महेश गुप्ता, विनोद प्रजापति, रामबालक पांडेय, मनोज धुरिया, मयंक समेत तमाम भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें