हमीरपुर। कुछेछा स्थित इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के समापन अवसर पर डीएम ने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबी बनने से ही देश का विकास संभव है।
जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने महिलाओं के स्वावलंबी बनने, व्यक्तित्व विकास एवं समाज व देश के उत्थान में अपनी भागीदारी पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अपना उद्यम स्थापित करने में यदि वित्तीय सहायता का आवश्यकता पड़ती है तो उसे बैंकों के माध्यम से पूरा कराने का आश्वासन दिया। इंडियन बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक जेके ढ़ीगरा, संस्थान के निदेशक डीपी राव सिंह ने अपने विचार रखे। डीएम ने सिलाई मशीनों, कंप्यूटर लैब, ब्यूटीपार्लर कार्यशाला, ठहरने के लिए शयन कक्ष, भोजन कक्ष आदि का सघन निरीक्षण किया। संस्थान के योगेंद्र कुमार, नंद किशोर यादव, रविकांत प्रजापति, सत्य प्रकाश व संतराम सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।