अजनर (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के मगरिया गांव में बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। अजनर की टीम ने खोई को 56 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
फाइनल मुकाबले में अजनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 16 ओवर में टीम ने आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खोई की टीम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। पूरी टीम 15.5 ओवर में 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अजनर ने 56 रनों से फाइनल मुकाबला जीता। 49 रन की पारी खेलने वाले शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। गेंद व बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने पर जीतेंद्र मैन ऑफ द सीरीज रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि संदीप राजपूत, मगरिया प्रधान जीतेंद्र राजपूत, राघवेंद्र, वीरेंद्र, डाॅ. बीके राजपूत, अभिजीत चंदेल, लेखराज यादव, अरविंद कुशवाहा, ज्ञानी प्रजापति, पुष्पेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।