फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बदमाशों का धावा, परिजनों ने हवाई फायरिंग की तो भाग गए

Sun, 28 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में बीती रात बदमाशों ने ब्लाक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान के आवास में घुसने का असफल प्रयास किया। ब्लाक प्रमुख व प्रधान के परिजनों के जागने के बाद हवाई फायरिंग करने पर बदमाश गांव की गलियों से भागकर बेतवा नदी के बीहड़ों में गुम हो गए।
विज्ञापन


बड़ागांव सदर कोतवाली क्षेत्र में आता है। प्रधानसंघ के जिला महामंत्री व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयनारायन सिंह यादव ने बताया कि बीती रात वह परिजनों के साथ घर पर सो रहे थे।

तभी रात ढाई बजे अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसने का प्रयास किया। आहट होने पर छोटे भाई राजनारायन व मौसेरे भाई शिवनारायन की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर परिवार के सभी लोग जाग गए। उन लोगों ने बदमाशों को ललकारा व छत से हवाई फायरिंग की। आरोप लगाया कि छत पर पहुंचने पर बदमाशों ने भी फायरिंग की।
विज्ञापन


लेकिन जवाबी फायरिंग होने पर बदमाश कोहरे व अंधेरे का लाभ उठाते हुए बेतवा नदी के बीहड़ों में चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें