फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दौड़ में अंशिका, खो-खो में सुष्मिता और कबड्डी में कुरारा टीम का परचम

Thu, 04 Dec 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में बुधवार को किया गया। बालक-बालिकाओं ने खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन और दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। दौड़ में अंशिका, खो-खो में सुष्मिता और कबड्डी में कुरारा टीम ने परचम लहराया है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कुछेछा कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य उजैर अजीज एवं राजकीय हाईस्कूल के प्राधानाचार्य शिव नारायण यादव द्वारा मां सरस्वती व विवेकानंद की प्रतिमा में माल्यार्पण कर किया। वहीं, 100 मीटर बालिका दौड़ में अंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, शिवानी द्वितीय व साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार खो-खो में 9-स्टार टीम की सुष्मिता विजेता रहीं, जबकि विवेकानंद टीम धगवां सरीला उपविजेता रही। कबड्डी में कुरारा टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया और मुस्करा टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालिका बैडमिंटन वर्ग में दुर्गा एवं आंशिक ने स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सुमित व प्रमोद ने स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग दौड़ में प्रभात प्रथम, हर्षित द्वितीय व शनि ने तीसरा स्थान पाया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर निर्णायक मंडल में प्रीति, युवराज, निर्भय, विनोद, प्रकाश, प्रमोद रहे। मेरा युवा भारत से मानसिंह, चंद्रकेतु, धीरेंद्र, बुंदेलखंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दीपचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें