फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नौ लक्ष्यों को पूरा करने वाली पंचायतें होंगी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पंचायती राज विभाग के सौजन्य से सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से मंगलवार को मालग कांगू व रंगस में पंचायत प्रतिनिधियों को नौ उद्देश्यों के बारे में अवगत करवाया गया। इसका मूल उद्देश्य जिले की हर ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाना है। नटराज कला मंच के प्रधान राजीव जस्सल ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना में विकास लक्ष्यों की भूमिका 2025-26 के अंतर्गत पंचायतों के लिए नौ उद्देश्यों गरीबी मुक्त आजीविका, उन्नत गांव, स्वस्थ गांव, बाल मेत्री गांव, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ और हरा भरा गांव, आत्म निर्भय बुनियादी ढांचा गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासित गांव, महिला सहयोगी गांव शामिल हैं। जो भी पंचायत इन नौ लक्ष्यों को 2030 तक पूरा करेगी उसे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत कार्यालयों के पास ही कॉमन सर्विस सेंटरों के निर्माण के लिए पांच लाख की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें