फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सीज खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस, चालक की मौत

Thu, 27 Aug 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 2- सुमेरपुर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी के पास सीज खड़े ट्रक से टकरा कर क्षतिग्रस्
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के फैक्टरी एरिया चौकी के सामने गुरुवार तड़के हादसा हो गया। सड़क किनारे सीज खड़े ट्रक में प्राइवेट एंबुलेंस अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे मौदहा की तरफ से मरीज छोड़कर कानपुर की तरफ लौट रही प्राइवेट एंबुलेंस बेकाबू होकर दूसरी तरफ खड़े सीज ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान नागेश (22) पुत्र शिवसागर लाल निवासी सिकंदरा कानपुर देहात के रूप में हुई है। फैक्टरी एरिया चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज अंकित बैसला ने बताया कि सीज ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें