फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के जरिए किसान कृषि यंत्रों की खरीद कर सकेंगे। कृषि यंत्र में 50 प्रतिशत व कस्टम हायरिंग सेंटर पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाना है। कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी ने कहा यंत्रों में पंपसेट, रोटावेटर, मल्टीक्राप थ्रेसर, पावर चैफवाटर, हैरो, मिनी राइस मिल, पावर ट्रिल, लेजर लैंड लेबरलर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, डिस्क प्लाऊ, आयल मिल विद फिल्टर प्रेस, स्ट्रारीपर थ्रेसिंग फ्लोर, स्माल गोडाउन, आलू खुदाई की मशीन आदि हैं।
विज्ञापन

इन यंत्रों के लिए कृषक व कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए ग्रामीण उद्यमी, पंजीकृत किसान समिति, कृषि उत्पादक संघ पंजीकृत एनआरएलएम समूह लाभार्थी होंगे। कहा कृषि यंत्र प्रथम आवक, प्रथम पावक के सिद्धांत पर निर्धारित है। प्री बुकिंग टोकन के लिए किसान अपने मोबाइल का प्रयोग करें। निर्धारित धनराशि 10 हजार से एक लाख तक के अनुदान वाले यंत्रों के लिए 2500 व एक लाख से ऊपर अनुदान वाले यंत्रों एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए पांच हजार हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें