फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भय मुक्त माहौल में मतदान कराने को प्रशासन तैयार

विज्ञापन
शहर में रूटमार्च करते सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सीआरपीएफ ने डेरा डाल दिया है। मंगलवार को डीआईजी एसके भगत ने जिले के आला अधिकारियों के साथ रूट मार्च कर भय मुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

तीसरे चरण में जिले की दोनों विधानसभाओं में 20 फरवरी को मतदान होना है। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। आईजी ने बताया मंगलवार को दो प्लाटून सीआरपीएफ शहर आ चुकी है। बताया कि मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ जिलाधिकारी चंद्र भूषण, एसपी के कमलेश कुमार दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ शहर के हाईवे स्थित लक्ष्मी बाई तिराहे से विभिन्न मुख्य मार्गों पर रूट मार्च किया। लोगों को संदेश दिया कि वह निष्पक्ष और भयमुक्त होकर मतदान में अधिक से अधिक भाग लें। वहीं, पुलिस सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनाव संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। सीआरपीएफ के कैप्टन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मप्र के मंडला से दो प्लाटून फोर्स के साथ आए हैं।

शहर के लक्ष्मीबाई पार्क के पास एसपी कमलेश दीक्षित को दिशा निर्देश देते आईजी एसके भगत।- फोटो : HAMIRPUR

शहर के मुख्य मार्ग में पैदल गस्त करते आईजी एसके भगत व डीएम डा.चंद्रभूषण व एसपी कमलेश दीक्षित।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें