फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे मजदूर को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
सुरेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के रानी लक्ष्मीबाई चौराहे में कानपुर सागर हाईवे पर पैदल जा रहे मजदूर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चौराहे में लगे ट्रैफिक कांस्टेबल ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

कलौलीतीर गांव निवासी सुरेंद्र (32) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। गुरुवार को वह मुख्यालय मजदूरी के लिए आए थे। दोपहर बाद करीब पांच बजे वह रानी लक्ष्मीबाई चौराहा के पास पैदल हाईवे पार कर रहा था।
तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चौराहे में मौजूद ट्रैफिक कांस्टेबल दीपक गौतम ने घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली के एसआई सुरेश सैनी ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के पिता सभाजीत ने बताया कि उनके तीन पुत्रों में सुरेंद्र सबसे बड़ा पुत्र था। मृतक के एक पुत्र है। घटना से पत्नी विमलेश पुत्र सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें