हरदोई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगा मजदूर शटरिंग गिरने से घायल हो गया। मध्यप्रदेश के सागर जिले के कंजिया गांव निवासी हरनाम (35) ने बताया कि वह मजदूरी करता है। रविवार को शटरिंग खोल रहा था।
अचानक शटरिंग गिरने से दबकर घायल हो गया। साथियों ने सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं नगर के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी मो.सलमान (18) बाइक से जा रहे थे। दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गए। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है। संवाद