कुरारा (हमीरपुर)। डामर गांव में शनिवार शाम शुद्धता के लिए खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से रिसाव होने पर कच्चे खपरैल वाले मकान में आग लग गई। इसमें महिला झुलस गई, जबकि 40 हजार रुपये व गृहस्थी का सामान जल गया।
गांव निवासी बाबूलाल का 29 सितंबर को निधन हो गया था। शनिवार के दिन शुद्धता का कार्यक्रम था। शाम छह बजे खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। मकान मालिक लक्ष्मी प्रसाद यादव ने बताया कि उनका गृहस्थी का सामान और 40 हजार रुपये भी जलकर राख हो गए। वहीं मां भी आग से सामान निकलते समय झुलस गई है।