हमीरपुर। मायके राखी बांधने के बाद बाइक से घर जा रहे दंपती को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सामने से आ रहे आटो में जा भिड़े। जिससे दंपती व उनका मासूम बेटा घायल हो गया।
वहीं आटो पलटने से चालक गोविंद (27) निवासी चंदौखी व रामप्रकाश (26) निवासी सुमेरपुर घायल हो गए। उधर अकबरपुर निवासी विमल कुमार (27) सोमवार को सुमेरपुर से अपनी पत्नी गरिमा (25) व पुत्र गौरव (5) के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी कुछेछा के पास डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। (संवाद)