भरुआसुमेरपुर। क्षेत्र के कल्ला गांव में मंगलवार रात सो रहा एक युवक छत से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बिवांर के कल्ला गांव निवासी प्रमोद कुमार (40) गांव में ही परचून व पंक्चर की दुकान किए थे। मंगलवार रात वह छत पर सो रहे थे।
रात में लघुशंका के लिए उठे। लेकिन अंदाजा न लग पाने से वह सीधे नीचे आ गिरे। छत में रेलिंग न लगी होने से अंधेरे के कारण यह घटना हुई। परिजन अस्पताल ले जाने लगे, तभी उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र एक पुत्री को छोड़ गए हैं। (संवाद)