राठ। चिकासी बरगढ़ मार्ग पर साइकिल से जा रहे वृद्ध दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि हादसे में उनकी पत्नी बाल-बाल बच गईं।
जरिया के इटौरा गंग गांव निवासी जगन्नाथ अहिरवार (66) की ससुराल चिकासी थाने के जिगनी गांव में है। वह अपनी पत्नी केशरानी को लेकर ससुराल गए थे। बुधवार को पत्नी के साथ साइकिल से लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे बरगढ़ गांव के पास किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। भतीजे मोहन सिंह ने बताया मृतक के नाम पर आठ बीघा कृषि भूमि है। (संवाद)