मौदहा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को रिलायंस पेट्रोल पंप के पास लोडर और डंपर में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। गंभीर घायल लोडर चालक को जिला अस्पताल भेजा गया है।
कदौरा निवासी चालक इमरान (32) लोडर लेकर कबरई जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास गिट्टियों से भरे डंपर सेे टक्कर हो गई। हादसे में इमरान और डंपर चालक राम बहादुर निवासी बहराइच और हेल्पर समेत चार लोग घायल हो गए।
इमरान लोडर में फंस गया था। जिसे रामबहादुर ने किसी तरह लोडर से निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई कर रही है।