फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मदरसा से 46 घरेलू गस सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। पुलिस व पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बे के बांकी रोड़ स्थित ईदगाह मदरसा में छापा मारकर मौके से 46 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। वहीं सात रिफिलिंग मशीन, दो इलेक्ट्रिक कांटा व दो बैटरी बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूर्ति निरीक्षक ने सिलिंडरों की जांच पड़ताल करने के बाद मदरसे के बावर्ची से तहरीर ली है।
विज्ञापन

कस्बे के बांकी रोड़ स्थित ईदगाह में संचालित मदरसा में कस्बा इंचार्ज प्रेमचंद मौर्या ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। मौके पर पुलिस को बड़ी संख्या में भरे व अधभरे गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी पूर्ति विभाग को दी। मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक गिरजाशंकर ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मदरसे में भरे व अधभरे कुल 34 घरेलू गैस के सिलिंडर बरामद हुए हैं। जिसमें एचपी के 23 व इंडेन गैस के 11 सिलिंडर हैं। साथ ही सात रिफिल मशीन, दो इलेक्ट्रिक कांटे व दो बैटरी भी बरामद हुई हैं। कस्बा इंचार्ज ने बताया कि मौके से मुख्तार अहमद व आरिफ को हिरासत में लिया गया है। आरिफ की निशानदेही पर पुलिस ने पुराने सरकारी अस्पताल के सामने रखी लोहे की गुमटी से एचपी के 12 भरे सिलिंडर और बरामद किए हैं।
वहीं मदरसे के बावर्ची कमरुद्दीन उर्फ कम्मू ने बताया कि बरामद सिलिंडर मदरसे के नहीं है। मदरसे के दो कमरे मुख्तार अहमद किराए पर ले रखा है। यह सिलिंडर उन्हीं के हैं। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि बरामद सिलिंडरों में 34 मुख्तार के व 12 आरिफ के हैं। बताया कि मुख्तार अहमद व आरिफ को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं एचपी गैस एजेंसी के संचालक मनोज पालीवाल ने बताया कि वह अपने उपभोक्ता को ही सिलिंडर देते हैं। जिनकी बुक में इंट्री की जाती है। कहा कि बरामद सिलिंडर कहां से आए उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक गिरिजा शंकर ने कहा कि छापे में मदरसा के अंदर बड़ी संख्या में सिलिंडर, रिफलिंग मशीन बरामद हुए हैं। आरिफ और मुख्तार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम तहत कार्रवाई की जा रही है। यहां पर रिफलिंग कीमदरसा संचालक असद मौके पर नहीं मिले हैं। फोन करने पर संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें