हमीरपुर। एआरएम ने कानपुर-सागर हाईवे पर आठ बसे चेक की। इंगोहटा के पहले एक रोडवेज बस की चेकिंग में हमीरपुर डिपो की बस में बिना टिकट 26 यात्री पकड़े । एआरएम ने थाना सुमेरपुर में बिना टिकट सवारी लेकर जाने पर सूचना दर्ज कराई है।
एआरएम अकील अहमद ने बताया कि आरएम अशोक कुमार के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। कहा बुधवार दोपहर सवा तीन बजे इंगोहटा गांव से पहले उनकी डिपो की कानपुर से सवारियां लेकर महोबा जाते समय चेक किया। बस में कुल 62 सवारियां मिली। चेकिंग में 26 यात्री बिना टिकट पाए गए। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने संविदा परिचालक राम प्रकाश को किराया दिया है। सात बसों को और चेक किया जो ठीक पाई गईं। चालक सहदेव व परिचालक रामप्रकाश दोनों संविदा कर्मी हैं। 10 से अधिक सवारियां बिना टिकट मिलने पर थाने में सूचना देने का प्रावधान है। इसलिए थाना सुमेरपुर में सूचना दर्ज कराई है।