पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े मृतक बृद्घ के परिजन।
- फोटो : HAMIRPUR
कुरारा। 21 दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल वृद्ध की गुरुवार को मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी बाबूजी ने बताया कि उसके पिता कल्लू ऊर्फ जगत प्रसाद (70) 22 अप्रैल को बकरी चराने गए थे। भौली गांव के विमल सिंह ने शराब के लिए रुपये मांगे। न देने पर लाठी से पीटकर घायल कर दिया था। कानपुर के हैलट में इलाज करा रहे थे।
ऑपरेशन के लिए रुपयों की व्यवस्था न होने पर नौ मई को घर ले आए। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उपनिरीक्षक रामविलास ने बताया कि बहू विद्या के तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज था, उसी में गैर इरादतन हत्या का मामला बढ़ा दिया गया है।
मृतक कल्लू उर्फ जगत प्रसाद की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR