फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्सकों समेत 167 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शनिवार को मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्सकों, आरटीपीसीआर लैब के दो कर्मचारियों और एनआइटी के पांच छात्रों समेत 167 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 136 और आरटीपीसीआर टेस्ट में 31 लोगों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शनिवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1059 सैंपल लिए गए। इसमें 136 पॉजिटिव निकले। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट में जांचे गए 313 में 31 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कुल संक्रमित 19633 हो गए हैं। इनमें से एक्टिव केस 914 रहे गए हैं। रविवार को जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1033 पहुच गई है।
जिले में अभी तक 18410 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। 308 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई है। 14 मरीज डीसीएच हमीरपुर में उपचाराधीन हैं। इसके अलावा अन्य 900 से अधिक मरीज गृह संगरोध में हैं। सोमवार को 287 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलावासियों से अपील की कि वे कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए विशेष ऐहतियात बरतें। मास्क का प्रयोग करें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें।
विज्ञापन

डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने कहा कि खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण आने पर अपने आपको परिवार से अलग कर लें और कोरोना टेस्ट करवाएं। अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो वह प्राथमिक संपर्क में आए अन्य सभी लोगों को भी टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। अगर सभी लोग सावधानी बरतेंगे और जिम्मेदार नागरिक के रूप में सहयोग करेंगे तो कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें