फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7423 स्वीकृत आवासों में 1450 लाभार्थी पाए गए अपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 7423 आवास स्वीकृत हुए थे। स्वीकृत आवासों पर डूडा द्वारा की गई जांच में 1450 लोग अपात्र मिले हैं। नगरीय विकास अभिकरण की ओर से इन अपात्रों को एक सप्ताह के अंदर उनका पक्ष मांगा है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी (डूडा) सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 7423 आवास स्वीकृत हुए थे। लाभार्थियों की सूची डूडा की ओर से नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को सत्यापन के लिए दी गई। जांच में 5973 लाभार्थी पात्र पाए गए हैं। कहा कि अपात्रों का पुन: सत्यापन कराया जाएगा। कहा
कि अपात्र लाभार्थी आवास पाने के लिए शर्ते पूरी करें। कहा ऐसे लोग अपने निकायों के अधिशासी अधिकारी और एसडीएम के पास एक सप्ताह के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। इसके बाद फाइनल सूची एक सप्ताह तक नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायवार पात्रों और अपात्रों पर एक नजर
निकाय - पात्र - अपात्र
हमीरपुर - 2074 - 817
मौदहा - 539 - 82
राठ - 421 - 73
सरीला - 445 - 71
सुमेरपुर - 445 - 69
कुरारा - 1058 - 218
गोहांड - 991 - 120
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें