फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही विद्युत आपूर्ति बेपटरी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। 24 घंटे में मात्र 12 घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अरुण कुमार पांडे, राकेश तिवारी, डा. नरेश शर्मा, लालाभैया गुप्ता, राधेश्याम तिवारी, अर्थिल सोनी, कमलेश गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि ने बताया कि रात में चार घंटे तथा दिन में घंटे बिजली कटौती की जा रही है। 24 घंटे में महज 10 से 14 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कहा कि इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। छोटे-मोटे कल कारखाने प्रभावित हैं। जेई रविंद्र कुमार ने बताया कि कटौती 132 केवी पावर हाउस से की जाती है।
गर्मी से पढ़ाई प्रभावित
पौथिया। अघोषित बिजली कटौती से छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
पौथिया गांव स्थित पावर सबस्टेशन से करीब आधा दर्जन गांव सिकरी, उजनेड़ी, सहुरापुर, ललपुरा, कुमहऊपुर, भटपुरा, स्वासा आदि को बिजली की आपूर्ति की जाती है। रात में दो घंटे की कटौती की जा रही है। जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। भरपूर नींद नहीं पूरी कर पा रहे हैं। छात्रा मुस्कान, काजल, प्रीती ने बताया कि सुबह सात बजे से नौ बजे, 11 बजे से एक बजे, दो बजे से साढ़े चार बजे तक तथा रात दस बजे से 12 बजे तक बिजली कटौती की जाती है। अवर अभियंता आशुतोष सिंह का कहना है कि सुमेरपुर 132 केवी स्टेशन से कटौती की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवाओं से किसानों का भूसा उड़ा
गोहांड। किसान अनिल राजपूत ने बताया कि उनके पांच बीघे का गेहूं का भूसा खेतों में पड़ा था। ढकने के बावजूद तेज हवा के चलते करीब एक चौथाई भूसा हवा में उड़ गया। इसी प्रकार बालादीन लोधी, नरेेश लोधी आदि किसानों के खेतों में पड़ा गेहूं का भूसा तेज हवा के चलते उड़ गया। जिससे हजारों रुपये की क्षति हुई। बताया कि क्षेत्र में गेहूं का रकबा कम होने से भूसे की कमी थी। जिससे इसके दामों में भी भारी इजाफा हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें