हमीरपुर। ग्राम पंचायत भगेतू के तत्वाधान में डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा फैंस क्लब ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें रोगियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। आसपास के गांवों के 118 रोगियों ने शिविर का लाभ उठाया।
डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने इस मौके पर लोगों का स्वास्थ्य जांचा और उन्हें सर्दियों के दौरान कैसे बीमारियों से बचा जा सकता है, इसके बारे में भी लोगों को जागरूक किया। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने पंचायत के दिव्यांग खिलाड़ी राजन को प्रशस्तिपत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। राजन ने पिछले दिनों राज्य स्तरीय दिव्यांग खेलों में हमीरपुर के लिए 4 मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।