फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में 10 आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले

विज्ञापन
धगवां गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते सीडीपीओ योगेंद्र कुमार दुबे। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जिला कार्यक्रम अधिकारी के आदेश पर सीडीपीओ ने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें 10 आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए। कार्यकर्ता व सहायिकाओं का अक्तूबर माह का मानदेय रोक दिया है। साथ ही सात को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सीडीपीओ योगेंद्र कुमार दुबे ने गुरुवार को करियारी गांव के तीनों, खेड़ा शिलाजीत के दो, अतरौली के दो केंद्र व धगवां के तीन केंद्र देखे, लेकिन ये सभी बंद मिले। सीडीपीओ ने बताया कि धगवां गांव में संचालित तीन आंगनबाड़ी केंद्र इससे पूर्व में भी निरीक्षण बंद पाए गए थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विभागीय दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। पोषण वितरण लाभार्थियों की फीडिंग सहित अन्य रिपोर्टिंग कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुचि नहीं ले रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला, प्रेम कुमारी व विमला देवी तथा सहायिका उपासना, उमा व पुष्पा देवी का अक्तूबर माह का मानदेय रोके जाने की संस्तुति की गई है। वहीं करियारी, अतरौली और खेड़ा शिलाजीत के सात केंद्र बंद होने पर अंगानबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें