फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक अप्रैल से गुटखे पर प्रतिबंध की तैयारी

Tue, 26 Feb 2013 11:56 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने गुटखा एवं तम्बाकू युक्त पान मसाला के कारण होने वाली खतरनाक बीमारियों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में इनके निर्माण, भण्डारण और बिक्री पर एक अप्रैल से प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गुटखे पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रतिबंध के लिए योजना बनायी जा रही है।
विज्ञापन


खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इसी तरह गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थो के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिये मोबाइल प्रयोगशाला का इंतजाम करने का भी फैसला लिया है। इस प्रयोगशाला से मौके पर ही खाद्य पदार्थ की जाँच कर नागरिकों व खाद्य कारोबारियों को जानकारी दी जा सकेगी। इसमें अतिरिक्त कोल्ड स्टोरेज में मिलावटी खोये व अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थो के भण्डारण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रभावी योजना बना कर कार्यवाही की जा रही है।

विभाग ने प्रर्वतन के दौरान संग्रहित खाद्य पदार्थो के नमूनों से छेड़छाड़ को रोकने के लिये नमूने की कोड स्लिप व्यवस्था को अब केन्द्रियकृत करने का निर्णय लिया है। साथ ही खाद्य कारोबारियों की सुविधा के लिये निवेश मित्र योजना के अंतर्गत उनके लाइसेन्सिग एवं रजिस्ट्रेशन को आनलाइन करने की सुविधा के साथ ही ऑफ लाइन करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें