फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो डॉक्टर हटाए गए

Thu, 07 Apr 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
डॉक्टर
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग में तैनात दो डॉक्टरों को हटा दिया गया है। डीजी हेल्थ ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि दोनों ही डॉक्टर अस्पताल में आते ही नहीं थे और इसे लेकर कई लोगों ने शासन में शिकायत की थी। 
विज्ञापन


एमसीआई के मानक को पूरा करने के लिए चर्म रोग विभाग में दो डॉक्टरों की तैनाती संविदा पर की गई थी। डॉ. अश्वनी अग्रवाल और डॉ. गौरव विभाग में एकाध दिन ही आया करते थे। डीजी हेल्थ ने पहले इसकी निगरानी का आदेश और चेतावनी दी थी मगर डॉक्टरों के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया है। अब डीजी हेल्थ ने दोनों डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया है।
विज्ञापन


हालांकि अस्पताल प्रशासन इस पर कुछ भी बोलने से बच रहा है। डॉक्टरों को हटाए जाने के बारे में डीजी हेल्थ ने बताया कि शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें